Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपों की रोशनी से जगमगाया कलेक्टोरेट परिसर, कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं एसएसपी वेदव्रत सिरमौर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रज्ज्वलित किए दीप

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:-‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अवसर पर गुरुवार को गरियाबंद जिले में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश दिया गया। जिले के प्रमुख स्थलों, शासकीय कार्यालयों, गांवों एवं मोहल्लों में उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं एसपी वेदव्रत सिरमौर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की रोशनी से कलेक्टोरेट परिसर का गार्डन आकर्षक नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और सेवा भावना के साथ जिले के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

जिलेभर में विभिन्न स्थानों में जले दीप

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल रहा। नागरिकों ने अपने घरों के साथ-साथ मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। गांवों एवं शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में भी लोगों ने दीप जलाकर इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। दीप प्रज्ज्वलन का यह आयोजन जनभागीदारी, सेवा भावना और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp