Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहतराई में चाकू से जानलेवा हमला, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:– बहतराई नया तालाब के पास चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त खून लगा बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात महेंद्र यादव उर्फ गोलू ने आरोपी राहुल यादव (28 वर्ष) को अपनी पत्नी के साथ विवाद के दौरान गाली-गलौज करने से मना किया था। इसी बात से नाराज राहुल कुछ देर बाद वापस आया और महेंद्र से विवाद करते हुए गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बटनदार चाकू से महेंद्र के पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1330/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून लगा बटनदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज पटेल, सीएसपी सरकंडा  तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई

 

 

बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, जिंदा कारतूस एवं जिलेटिन- बरामद
आज फोकस में

बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, जिंदा कारतूस एवं जिलेटिन- बरामद

तखतपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर भव्य पूजा, मंगलम भवन में मूर्ति स्थापना कर लिया आशीर्वाद
आज फोकस में

तखतपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर भव्य पूजा, मंगलम भवन में मूर्ति स्थापना कर लिया आशीर्वाद

तखतपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2700 नगद जब्त
आज फोकस में

तखतपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2700 नगद जब्त

गनियारी में मकान का ताला तोड़कर चोरी, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

गनियारी में मकान का ताला तोड़कर चोरी, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

<span style=बहतराई में चाकू से जानलेवा हमला, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

बहतराई में चाकू से जानलेवा हमला, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के पैसों का खेल! म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

साइबर ठगी के पैसों का खेल! म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp