Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर भव्य पूजा, मंगलम भवन में मूर्ति स्थापना कर लिया आशीर्वाद

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:—विश्व के प्रथम शिल्पकार, भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन पर्व पर तखतपुर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजमिस्त्री संघ एवं समस्त ठेकेदार संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलम भवन हाई स्कूल परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।सुबह से ही मंगलम भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित जी द्वारा विधि-विधान से भगवान श्री विश्वकर्मा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना कराई गई।इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से तखतपुर मंडल के *विधायक प्रतिनिधि, पार्षद दल एवं एल्डरमैन* विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा जी की आरती कर सभी शिल्पकार भाइयों के उज्जवल भविष्य, सुरक्षा और तरक्की की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि – _”भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से ही हमारा तखतपुर विकास की ओर अग्रसर है। राजमिस्त्री भाई हमारे निर्माण के आधार हैं, उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।”_वहीं राजमिस्त्री संघ के अध्यक्ष ने सभी साथियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संगठन एकता के साथ आगे भी ऐसे धार्मिक आयोजन करता रहेगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में राजमिस्त्री, ठेकेदार, मजदूर साथी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पूरा परिसर “जय श्री विश्वकर्मा” के जयकारों से गूंज उठा।

बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, जिंदा कारतूस एवं जिलेटिन- बरामद
आज फोकस में

बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, जिंदा कारतूस एवं जिलेटिन- बरामद

<span style=तखतपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर भव्य पूजा, मंगलम भवन में मूर्ति स्थापना कर लिया आशीर्वाद">
आज फोकस में

तखतपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर भव्य पूजा, मंगलम भवन में मूर्ति स्थापना कर लिया आशीर्वाद

तखतपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2700 नगद जब्त
आज फोकस में

तखतपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2700 नगद जब्त

गनियारी में मकान का ताला तोड़कर चोरी, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

गनियारी में मकान का ताला तोड़कर चोरी, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बहतराई में चाकू से जानलेवा हमला, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

बहतराई में चाकू से जानलेवा हमला, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के पैसों का खेल! म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

साइबर ठगी के पैसों का खेल! म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp