Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर हम सभी बहनों के लिए मायके के समान है

भाद्रपद मास के आते ही हमे तीज मिलन समारो के आमंत्रण का इंतजार रहता है-:राजकुमारी बिसेन

 

रतनपुर….स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘तीज मिलन समारोह’ अत्यंत गरिमामय, सांस्कृतिक वैभव एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर के सभागार में निरंतर साढ़े पांच घंटे तक चले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मातृशक्ति की विविध प्रतिभाओं का अनुपम प्रकटीकरण देखने को मिला। पारंपरिक लोक-खेलों, सुमधुर गीत-संगीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने संपूर्ण परिवेश को रसमय कर दिया।

अनुष्ठानिक शुभारंभ एवं अतिथियों का पावन स्वागत

​कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अभ्यागतों के शुभ आगमन के पश्चात पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन, दीप-मंत्रोच्चारण एवं माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का आत्मीय परिचय एवं भावभीना स्वागत किया गया। स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. सुनील जायसवाल ने सभी अभ्यागतों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं—सपना यादव, , तनु मानिकपुरी, मनु मानिकपुरी, भावना राही एवं भावना कश्यप ने अपने स्वागत नृत्य से संपूर्ण जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सम्मान

​समारोह के अध्यक्षीय आसन पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मुनगाडीह की प्राचार्या एवं प्रख्यात शिक्षाविद श्रीमती निधि जायसवाल विराजमान थीं। शिक्षा जगत में अपनी निष्ठा, लगन एवं नवाचारों के लिए ख्यातिलब्ध श्रीमती जायसवाल का स्वागत विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मणि फांसे द्वारा हल्दी-कुमकुम लगाकर किया गया।

​कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, रतनपुर नगर पालिका
परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती बिनु निराला का अभिनंदन विद्यालय की आचार्या कुमारी दामिनी श्रीवास ने किया। वहीं समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (रतनपुर मंडल) की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बिसेन का स्वागत आचार्या श्रीमती माधुरी बैसवाड़े ने किया। इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक ६ की पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी का अभिनंदन आचार्या सुशीला साहू द्वारा संपन्न हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक खेल स्पर्धाएं

​सांस्कृतिक संध्या में मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट लखराम की बहनों ने एक से बढ़कर एक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत “तैं बिलासपुरहिन, मै हव रायपुरिहा” पर दी गई नृत्य प्रस्तुति ने प्रेक्षकों को करतल ध्वनि करने पर विवश कर दिया।

​समारोह में विलुप्त हो रही पारंपरिक खेल विधाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, कंचा दौड़ तथा फुगड़ी जैसे खेलों में माताओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ६५ वर्षीया उमा यादव माताजी द्वारा फुगड़ी का जीवंत प्रदर्शन रहा, जिसने उपस्थित सभी जनमानस का हृदय जीत लिया।

बौद्धिक स्पर्धा एवं पुरस्कार वितरण

​मंच संचालिका एवं वरिष्ठ आचार्या श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव द्वारा आयोजित तीजा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में माताओं ने अपनी हाजिरजवाबी से अनेक पुरस्कार अपने नाम किए। समारोह में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का पुरस्कार संयुक्त रूप से श्रीमती शिवानी संजय सोनी एवं श्रीमती पूजा निर्मलकर को प्रदान किया गया।

संवेदनशील उद्बोधन एवं नागरिक अभिनंदन

​अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती निधि जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष एवं सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे उन्मुक्त वातावरण से महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और समाजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि होती है। प्रत्येक माता को अपने अंदर की क्षमता को जागृत करके अपने आत्मविश्वास एवं स्वाभिमान को निरंतर मजबूत करते रहना चाहिए।​विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजकुमारी बिसेन ने भावुक होते हुए कहा,”सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर हम सभी बहनों के लिए मायके के समान है। भाद्रपद मास के आते ही हमें इस परिसर का आत्मीय आमंत्रण स्मृत हो जाता है।”
​इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती निधि जायसवाल का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया तथा व्यवस्थापक डॉ. सुनील जायसवाल ने इसे समर्पित किया।

संस्कृति, पर्यावरण एवं सौहार्द का संदेश

​समारोह में उपस्थित सभी माताओं को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन—ठेठरी, खुरमी एवं सलोनी परोसे गए तथा सुहाग सामग्री ‘तीजा भेंट’ के रूप में प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल करते हुए सभी अतिथियों को संकल्प दिलाया गया तथा गमले में रोपित तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

सहयोग एवं गरिमामयी उपस्थिति

​कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन आचार्या श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के योगेश गुप्ता, कुमारी कीर्ति कहरा, श्रीमती मणि फांसे, श्रीमती माधुरी बैशवाड़े, दामिनी श्रीवास, सूर्यकांत यदु, संगीता धीवर, माया कश्यप, स्वाति कश्यप, जया कश्यप, पूनम देवांगन, राजू परधान, श्रीमती राजेश्वरी कश्यप,प्राची धीवर उत्कर्ष यादव,
मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट की मातृशक्ति प्रभारी श्रीमती शशि गुप्ता एवं श्रीमती सावित्री गुप्ता के नेतृत्व में माताओं की टोली का उल्लेखनीय योगदान रहा।​समारोह में पार्षद श्रीमती इंदु यादव, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती शिवानी सोनी, श्रीमती प्रभा मानिकपुरी,ब्राह्मण समाज से श्रीमती लक्ष्मी पांडे, रंभा दुबे, प्रीति डिक्सेना,रत्ना सोनी,गंगा चंदेल रानी पांडेय, पूनम यादव,श्रीमती अंजना वर्मा,गीता मानिकपुरी,श्रीमती विनीता पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उल्लासपूर्ण माहौल में उपस्थित रही।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

<span style=सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा">
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp