Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक ताला क्षेत्र में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान 21 शिक्षकों और कर्मचारियों के ड्यूटी से गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने पहले कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसके बाद वहां से चले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिल्हा के बीईओ ने संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को ऐतिहासिक ताला क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान 21 शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कार्यस्थल से नदारद पाए गए।
मामला सामने आने के बाद बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने को लेकर जवाब मांगा गया है।
जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी। ऐसे में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कार्यक्रम स्थल से चले जाने को लेकर विभाग ने जवाब तलब किया है।
अब संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
फिलहाल मामला कारण बताओ नोटिस और विभागीय जवाब-तलब की कार्रवाई तक है।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

<span style=दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके">
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp