
बिलासपुर…11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर “Run for Ayurveda – स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का आयोजन 21 सितंबर 2026, सोमवार को प्रातः 7:00 बजे कलेक्टोरेट परिसर, बिलासपुर से किया जाएगा। यह आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, जिला बिलासपुर के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के स्वस्थ जीवनशैली संबंधी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना तथा लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि, योग, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर जिले के सभी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, आयुर्वेद महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी सहित आयुष विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं आयुर्वेद प्रेमी सहभागी होंगे।
“Run for Ayurveda” के माध्यम से प्रतिभागी “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश लेकर शहरवासियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करेंगे। आयोजन में आयुर्वेद की दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग एवं प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन के महत्व को भी रेखांकित किया जाएगा।
रैली कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए रिवर व्यू परिसर में पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने जिले के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों से इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक: 21 सितंबर 2026, सोमवार
⏰ समय: प्रातः 7:00 बजे
📍 प्रारंभ स्थल: कलेक्टोरेट परिसर, बिलासपुर
🏁 समापन स्थल: रिवर व्यू, बिलासपुर
🏃 आयोजन: Run for Ayurveda
🌿 संदेश: “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद”
सौजन्य: जिला प्रशासन (आयुष विभाग), बिलासपुर (छ.ग.)

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश">








