Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय लापता, अपहरण का मामला दर्ज, पत्नी और परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका,

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,जांजगीर चाम्पा – अकलतरा थाना क्षेत्र से एक अधिवक्ता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम साँकर के मूल निवासी और वर्तमान में खिसोरा निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय, पिता स्व. त्रिभुवन पांडेय उम्र 56 वर्ष 20 सितंबर की सुबह घर से पैदल निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार पांडेय 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:15 बजे घर से पैदल निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों और परिचितों द्वारा अपने स्तर पर काफी तलाश किए जाने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संतोष पांडेय पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके इस तरह अचानक लापता होने से पत्नी संध्या पांडेय समेत पूरा परिवार चिंतित है। पत्नी और परिजनों ने उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द संतोष पांडेय की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लापता अधिवक्ता के संबंध में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक तो मौसम की मार, ऊपर से बिजली बीमार… रतनपुर में दोहरी मार से लोग बेहाल
आज फोकस में

एक तो मौसम की मार, ऊपर से बिजली बीमार… रतनपुर में दोहरी मार से लोग बेहाल

<span style=घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय लापता, अपहरण का मामला दर्ज, पत्नी और परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका,">
आज फोकस में

घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय लापता, अपहरण का मामला दर्ज, पत्नी और परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका,

रक्षाबंधन पर खपरगंज में हुई घटना के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पन्ना से पुलिस ने रामसिंह ठाकुर को पकड़ा
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर खपरगंज में हुई घटना के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पन्ना से पुलिस ने रामसिंह ठाकुर को पकड़ा

मस्तूरी के सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक वंदे मातरम का गायन, 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
आज फोकस में

मस्तूरी के सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक वंदे मातरम का गायन, 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर
आज फोकस में

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त
आज फोकस में

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp