Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नदी-नालों और मार्गों पर बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

नारायणपुर, :- जिले में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों और सड़क मार्गों पर बह रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर ने विभिन्न नदी, नालों, तालाबों एवं जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पालकी पहुंच मार्ग का जायजा लिया। यहां खेतों के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क के ऊपर पानी बह रहा था। कलेक्टर ने मौके की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों और राहगीरों को जोखिम वाले स्थान से गुजरने से रोका जा सके। उन्होंने सड़क के ऊपर पानी बहने की स्थिति में किसी भी वाहन को पानी ऊपर से पार नहीं कराने की सलाह दी।
इसके बाद प्रशासनिक दल ने ब्रेहेबड़ा नाला का निरीक्षण किया। नाले में पानी का बहाव बढ़ा हुआ पाए जाने पर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और नाले के ऊपर से बह रहे पानी को पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की है।
निरीक्षण दल ने डूमरतराई पहुंच मार्ग में निर्माणाधीन पुलिया के पास कुकुर नदी की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके बाद बंधवा तालाब होते हुए बखरूपारा स्थित गोटियारी तालाब का निरीक्षण किया गया और जलस्तर की स्थिति देखी गई। इसके पश्चात एड़का सड़क का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभयजीत मंडावी और तहसीलदार वेद प्रकाश साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर नम्रता जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश को देखते हुए सभी लोग अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा नदी, नाले और तेज बहाव वाले जलभराव क्षेत्रों के पास जाने से बचें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर पानी पार करने का प्रयास न करें।

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर
आज फोकस में

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त
आज फोकस में

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त

<span style=मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण">
आज फोकस में

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान: मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक – गंगाबती की बदली जिंदगी
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान: मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक – गंगाबती की बदली जिंदगी

बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू
आज फोकस में

बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू

गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर
आज फोकस में

गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp