Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर,:— जिले में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच ग्राम तारागांव में माड़ीन नदी के बाढ़ के पानी में फंसे ग्रामीण को जिला प्रशासन, नगर सेना एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तारागांव निवासी गोपी राम पटेल, पिता श्रीराम पटेल, उम्र लगभग 55 वर्ष, माड़ीन नदी किनारे खेत में बंधे अपने बैल को खोलने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और वे बाढ़ के पानी के बीच फंस गए। स्थिति को देखते हुए उन्होंने आम के पेड़ का सहारा लेकर स्वयं को सुरक्षित रखा।
ग्रामीण के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम एवं थाना धौड़ाई पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीओपी छोटेडोंगर मनोज मंडावी एवं जिला सेनानी नगर सेना मनोहर लाल चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी धौड़ाई पीयूष कटियार के नेतृत्व में टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस, सूझबूझ और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए गोपी राम पटेल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद ग्रामीण को आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं निगरानी के लिए धौड़ाई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। चिकित्सकों द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाए जाने पर उन्हें सकुशल उनके घर पहुंचाया जाएगा। रेस्क्यू के बाद उन्हें भोजन भी कराया गया।
समय पर मिली सूचना और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण को सुरक्षित बचाया जा सका। जिला प्रशासन, नगर सेना एवं पुलिस की संयुक्त टीम बाढ़ एवं अन्य आपदा परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार तत्परता से कार्य कर रही है।

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर
आज फोकस में

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त
आज फोकस में

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
आज फोकस में

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान: मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक – गंगाबती की बदली जिंदगी
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान: मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक – गंगाबती की बदली जिंदगी

<span style=बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू">
आज फोकस में

बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू

गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर
आज फोकस में

गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp