Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वंदे मातरम’ के जयघोष से गूंजा पिपरछेड़ी स्कूल, विधायक रोहित साहू ने छात्रों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी में शुक्रवार को आयोजित ‘वंदे मातरम’ कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर शाला परिवार की ओर से विधायक रोहित साहू सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, शिक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल दो शब्द नहीं हैं, बल्कि यह भारत माता के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव की भावना का प्रतीक है। देश के प्रति प्रेम हमारे विचार, व्यवहार और कर्म में दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल के भारत का निर्माण करेगा। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और संविधान के मूल्यों को समझना भी जरूरी है। मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का आधार बनाकर विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विधायक साहू ने कहा कि भारत की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहराने या ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करना भी सच्ची राष्ट्रसेवा है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गांव और छोटे शहरों से निकलने वाले प्रतिभाशाली बच्चे भी शिक्षा और मेहनत के दम पर देश-दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं। इसके लिए लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।
‘भारत माता की जय’ से गूंज उठा विद्यालय परिसर
विधायक के संबोधन के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। विधायक रोहित साहू ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे अपने जीवन में ऐसा कार्य करें, जिससे उनके माता-पिता, शिक्षक, गांव और क्षेत्र को उन पर गर्व हो।
उन्होंने कहा कि देश का भविष्य तभी मजबूत होगा, जब युवा शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारवान, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित होंगे।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, बीईओ मतावले, बीआरसीसी महेश सिन्हा, एबीओ विनोद सिन्हा, गोविंद यादव, बूथ अध्यक्ष अर्जुन मरकाम, जोहतराम यादव, सुकलाल मरकाम, ग्राम पटेल गिरवर पटेल, तुलसी राम ध्रुव, चैतराम पटेल एवं प्राचार्य जी.एल. नायक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp