Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- आसमान से बरसता पानी… रास्ते में उफनते नाले… कीचड़ और पानी से लबालब सड़क… और इसके बीच जनता से किया वादा निभाने की जिद। शुक्रवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तालेसर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब लगातार बारिश के कारण रास्ता बाधित होने के बावजूद विधायक रोहित साहू ने कार्यक्रम स्थगित करने के बजाय खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाल ली और करीब चार किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाकर तालेसर पहुंच गए।

विधायक के इस अंदाज को देखकर ग्रामीण भी उत्साहित हो उठे। जैसे ही ट्रैक्टर गांव में पहुंचा, लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव में “रोहित साहू जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। बारिश के बीच विधायक का ट्रैक्टर चलाकर गांव पहुंचना पूरे कार्यक्रम का सबसे चर्चित दृश्य रहा।

 

उफनते नालों ने रोकी गाड़ी, लेकिन नहीं रोक पाए विधायक के कदम

शुक्रवार को तालेसर में आंगनबाड़ी भवन के लोकार्पण और सीसी रोड के भूमिपूजन का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। विधायक रोहित साहू जतमई तक पहुंचे, लेकिन जतमई से तालेसर जाने वाले मार्ग में बारिश के कारण कई नाले उफान पर आ गए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण विधायक की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी।

एक समय ऐसा लगा कि भारी बारिश और जलभराव के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ सकता है। लेकिन विधायक ने परिस्थितियों के सामने पीछे हटने के बजाय वैकल्पिक रास्ता चुना।
उन्होंने ट्रैक्टर की व्यवस्था की और स्वयं उसकी कमान संभाल ली।

इसके बाद जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़मा हेमंत सिन्हा, महामंत्री रामलाल कुलदीप, मडेली उपसरपंच हरप्रीत सिंह सहित कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर में बैठाकर करीब चार किलोमीटर का सफर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए पूरा किया।

मोबाइल कैमरों में कैद हुआ विधायक का ‘ट्रैक्टर सफर’

बारिश के बीच ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाले विधायक रोहित साहू को देखकर ग्रामीणों ने इस पूरे सफर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। विधायक के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और जमकर नारे लगाए।
ग्रामीणों के लिए यह दृश्य इसलिए भी खास रहा क्योंकि रास्ते की कठिन परिस्थितियों के बावजूद विधायक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे।

विकास कार्यों की सौगात के साथ पहुंचे विधायक

तालेसर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने विधिवत
पूजा-अर्चना कर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को विकास कार्यों के लिए लगातार सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नहीं, बल्कि अपना बेटा मानकर जिम्मेदारी सौंपी है। इस विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा, “आप सभी ने अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे अपना विधायक चुना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचेगा। शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

ग्रामीण बोले—पहले विधायक चुनाव के समय आते थे, रोहित साहू तीन बार गांव पहुंच चुके

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पहले गांव के लोगों को विधायक के आने का इंतजार चुनाव के समय ही रहता था। लेकिन रोहित साहू के विधायक बनने के बाद वे तीन बार तालेसर पहुंच चुके हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि भारी बारिश और रास्ते में उफनते नालों के बावजूद विधायक का गांव तक पहुंचना यह दिखाता है कि वे कार्यक्रम को केवल औपचारिकता मानकर नहीं आए थे। ग्रामीणों ने विधायक की जमकर प्रशंसा करते हुए “रोहित साहू जिंदाबाद” के नारे लगाए।

“यह कार्यक्रम जिंदगी भर नहीं भूलूंगा”

ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत से विधायक रोहित साहू भी भावुक नजर आए। बारिश के बीच चार किलोमीटर का ट्रैक्टर सफर और उसके बाद ग्रामीणों का जोशीला स्वागत उनके लिए भी यादगार बन गया।.
विधायक ने कहा—“तालेसर तक पहुंचने का यह सफर और आप लोगों का इतना आत्मीय स्नेह मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।”

शुक्रवार को तालेसर में बारिश के बीच हुआ यह पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। एक ओर जहां उफनते नाले रास्ता रोक रहे थे, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों के लिए गांव तक पहुंचने का जुनून रास्ते की हर बाधा पर भारी पड़ता नजर आया!

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर
आज फोकस में

विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में गूंजा संपूर्ण वंदे मातरम का स्वर

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त
आज फोकस में

जटगा-पसान मार्ग पर मौत का तांडव, शराब के नशे में XUV दुर्घटनाग्रस्त

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
आज फोकस में

मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान: मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक – गंगाबती की बदली जिंदगी
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान: मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक – गंगाबती की बदली जिंदगी

बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू
आज फोकस में

बढ़ते जलस्तर के बीच माड़ीन नदी में फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू

<span style=गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर">
आज फोकस में

गांव तक पहुंचने की जिद में खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आए विधायक रोहित साहू, बारिश के बीच 4 किमी का सफर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp