Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,सीपत, 26 सितम्बर 2026: एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के सहयोग से “बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज” विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से विद्युत क्षेत्र एवं उद्योगों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यशाला में संजय अग्रवाल, आईएएस, कलेक्टर बिलासपुर; रजनेश सिंह, आईपीएस, डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर; हिमेश देवांगन, महाप्रबंधक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन; गुंजन शुक्ला, मुख्य बॉयलर निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन; विजय सोनी, उप संचालक, उद्योग एवं सुरक्षा; वी. एस. दुबे, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत; एस. सिन्हा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); अशोक सरकार, महाप्रबंधक (ओ एंड एफएम); तथा एल. वी. रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एएम) उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कलेक्टर बिलासपुर  संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी सीपत की इस पहल की सराहना करते हुए विद्युत संयंत्रों में सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर  रजनेश सिंह ने सुरक्षित औद्योगिक संचालन को जनसुरक्षा तथा समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्य बॉयलर निरीक्षक  गुंजन शुक्ला ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षा मानकों एवं सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं के अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए वी. एस. दुबे, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत ने विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए बॉयलर सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर एस. सिन्हा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), एनटीपीसी सीपत ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की।
यह कार्यशाला रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट (RLI), एनटीपीसी सीपत तथा एनर्जी एफिशिएंसी मैनेजमेंट ग्रुप (EEMG), एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से आयोजित की गई।

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक
आज फोकस में

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक
आज फोकस में

लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से शुरू होगा 68वां सालाना उर्स-ए-पाक

<span style=एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित">
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रतनपुर पुलिस ने DJ वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम किया जब्त
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रतनपुर पुलिस ने DJ वाहन समेत पूरा साउंड सिस्टम किया जब्त

अमलोर में विकास की बरसात, विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को दी कई महत्वपूर्ण सौगातें
आज फोकस में

अमलोर में विकास की बरसात, विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों को दी कई महत्वपूर्ण सौगातें

पितईबंद में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन, ओंकार यदु ने कहा—बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य से बनेगा स्वस्थ समाज
आज फोकस में

पितईबंद में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का आयोजन, ओंकार यदु ने कहा—बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य से बनेगा स्वस्थ समाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp