
रतनपुर,/बिलासपुर :—महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ और डांस सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। महिलाओं को पोषण आहार एवं स्वस्थ खान-पान के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्नपूर्णा पांडे, सहायिका विद्या कश्यप, सुपरवाइजर प्रकृति भट्ट, मितानिन विनाकछी कश्यप, लहुरा धीवर और सविता कहरा उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद हकीम मोहम्मद, पार्षद कुश कहरा और भाजपा ग्रामीण जिला सदस्य सविता धीवर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पार्षद हकीम मोहम्मद द्वारा न्योता भोज कराया गया।








