Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था दिग्विजय

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

नहाते समय गहरे पानी में चला गया युवक
एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला

मंगला निवासी दिग्विजय कौशिक की मौत से परिवार में मातम

रतनपुर …कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगला निवासी दिग्विजय कौशिक, पिता स्व. ईश्वर कौशिक के रूप में हुई है। दिग्विजय अनुकंपा नियुक्ति के तहत शिक्षा विभाग में पदस्थ थे।मिली जानकारी के अनुसार दिग्विजय सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोरी डेम पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे सभी दोस्त डेम में नहाने लगे। इसी दौरान दिग्विजय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोस्तों ने उन्हें बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण तत्काल उनका पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पानी के भीतर से दिग्विजय का शव बाहर निकाला।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकले दिग्विजय की अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp