Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत 02 अक्टूबर को कलेक्टोरेट परिसर से जोबा तक आयोजित की जाएगी साइकिल रैली

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे आगामी कार्यक्रमों के तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली कलेक्टोरेट परिसर से ग्राम जोबा तक जाएगी। जिसमें जिले के नागरिकोें, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी को सायकिल रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया गया हैं।
बैठक में बताया गया कि सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत सभी विकासखण्ड में शिविर लगाएं जाएंगे। इनमें गरियाबंद विकासखण्ड में 01 अक्टूबर को नहरगांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 03 अक्टूबर को छुरा विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दुल्ला में, 04 अक्टूबर को फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जेंजरा में, 05 अक्टूबर को मैनपुर विकासखण्ड के उन्मुक्त प्ले ग्राउंड भाठीगढ़ में एवं 06 अक्टूबर को देवभोग विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल खोकसरा में शिविर लगाएं जाएंगे। इस शिविर के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्टर शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा शिविर में संबंधित विभाग स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को शिविर स्थल पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर और उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास करें।
कलेक्टर शर्मा ने जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय कार्य शासन के नियमों के अनुसार ही करें। शासकीय कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश के कारण कहीं जनहानि, पशुहानि एवं धनहानि हुई है, तो उसका तत्काल प्रकरण तैयार कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर शासकीय भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, वहां संबंधित कार्यालयों को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाए। जिले में आत्मसमर्पित एवं नक्सल प्रभावित परिवारों को रोजगार मूलक योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे, नवीन भगत सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp