Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट
कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

कोंडागांव,,:– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष ने किया।
9कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच तथा संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने 28 सितंबर को इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

<span style=वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग">
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp