Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छुरा विकासखंड के कुटेना एवं गाड़ाघाट में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कुटेना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 एवं 4 तथा गाड़ाघाट के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और समुचित विकास के प्रति जागरूकता किया गया।
इस दौरान पौष्टिक आहार प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की उपयोगिता समझाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों ने पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों तथा विभागीय सेवाओं की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य एवं पोषण गतिविधियों आयोजित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा के परियोजना अधिकारी चंदु साहू ने सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन उत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जीवन के प्रथम 1000 दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अवधि बच्चे के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की आधारशिला होती है। इस दौरान उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं नियमित निगरानी से बच्चों के समग्र विकास को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा”, पांच फूड ग्रुप, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। गाड़ाघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं चित्रकारी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिला। वहीं कुटेना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुटेना में ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचगण, महिला मोर्चा एवं मंडल की महिला पदाधिकारी, हितग्राही, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीणजन तथा गाड़ाघाट में सभापति युवराज साहू, सरपंच, पंच, सुपरवाइजर, हितग्राही, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थे। आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, समुदाय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच सहभागिता को मजबूत करने तथा स्वस्थ, सुपोषित एवं जागरूक परिवारों के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

<span style=कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक">
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp