Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

खाट के पास रखा था मोबाइल, सुबह उठने पर हुआ चोरी का पता

रतनपुर, बिलासपुर। घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 हजार रुपये कीमत का Realme मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर निवासी अंकित यादव (22 वर्ष) और अभय रावत (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

खाट के पास रखा मोबाइल सुबह गायब मिला

पुलिस के मुताबिक, बुढ़ामहादेवपारा निवासी बरनलाल प्रधान ने 28 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 31 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह अपने घर में सो गए थे। उन्होंने अपना मोबाइल खाट के पास रखा था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस की टेक्निकल टीम मोबाइल की गतिविधियों और उसके इस्तेमाल से संबंधित जानकारी जुटा रही थी।इसी दौरान चोरी किया गया मोबाइल चालू किए जाने पर उसकी तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस बुढ़ामहादेवपारा निवासी अंकित यादव तक पहुंची।

पूछताछ में साथी के साथ चोरी करना बताया

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अंकित यादव ने अपने साथी अभय रावत के साथ मिलकर प्रार्थी के घर से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का Realme मोबाइल बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

<span style=घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद">
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp