Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

2047 के विकसित भारत और 25 वर्षों बाद के भारत की कल्पना को लेकर 43 संकुलों के 86 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीपत ,,,,सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” की कड़ी में “2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत” विषय पर विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को सेजेस मस्तूरी में किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 43 संकुलों के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में 43 विद्यार्थियों एवं भाषण प्रतियोगिता में 43 विद्यार्थियों, अर्थात कुल 86 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति बिलासपुर चंद्र प्रकाश सूर्या रहे। इस अवसर पर पवन श्रीवास एवं प्रेस क्लब से विजय सुमन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बीईओ मस्तूरी शिवराम टंडन ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन एवं विद्यार्थियों की सहभागिता के संबंध में जानकारी प्रदान की।

मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को विकसित भारत की परिकल्पना को अपने सपनों और संकल्प से जोड़ने तथा भविष्य के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में जोन्धरा संकुल के यशु पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता से कुल 10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में धनगवां संकुल की परी राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता से कुल 5 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी 86 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया। अंत में विकासखंड स्रोत समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बीईओ शिवराम टंडन, एबीईओ सुश्री मीनाक्षी बेक, किशोर कुमार तरुण, बीआरसीसी सूरज कुमार क्षत्री, निर्णायक टीम से प्राचार्य बुढ़ीखर काशीराम रजक, प्राचार्य ओखर रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य इटवा डॉ. रेणु वढेरा, प्राचार्य हिर्री प्रीति श्रीवास्तव, संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, सुरेश चेंलकर, नवल सिंह चंदेल, सुचित्र चंदेल, बलराम जोगी, विवेक सिंह, रामबाबू कर्ष, तुलेश्वर सिंह कौशिक, विश्वजीत सिंह राय, जितेन्द्र कुमार वैष्णव, श्रीकांत श्रीवास, शिक्षक शिव सारथी, सुनील चौधरी, उमेश कुमार, शिवनाथ यादव, दुर्गेश कमलेश, सावित्री सेन, विनय गुप्ता, पटेल जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

<span style=सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित">
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp