Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा स्वस्थ शिशु और सुपोषित समाज का संकल्प

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट

कर्री बीचटोला में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

कर्री/पसान :—महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री, सेक्टर कर्री, परियोजना पसान के आंगनबाड़ी केंद्र कर्री बीचटोला में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उज्ज्वल भविष्य को लेकर माताओं एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

मेरी पौष्टिक थाली’ से समझाया संतुलित आहार का महत्व

कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ के माध्यम से माताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री को भोजन में शामिल करने तथा बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार देने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र
आयोजन के दौरान ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ भी आयोजित की गई। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति पर ध्यान दिया गया और माताओं को बच्चों की नियमित देखभाल, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्वस्थ बच्चों के पालन-पोषण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

पोषण वाटिका से आत्मनिर्भरता और पोषण का संदेश

कार्यक्रम में ‘पोषण वाटिका’ के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। ग्रामीण परिवारों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में हरी सब्जियां, फल एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ उगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि परिवार को स्थानीय स्तर पर ताजा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सके।

जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, माताओं, जनप्रतिनिधियों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण और महिला-बाल विकास के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मायावती एवं श्रीमती रेशमी सेन, जनपद सदस्य  तिवारी मराबी, वर्तमान सरपंच  रामायण सिंह आर्मों, पूर्व सरपंच श्रीमती रोहणी मराबी एवं प्रेरक श्रीमती ममता सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमिता, निर्मला, भेषमती, उमा, मालती एवं देववती सहित सहायिकाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर कर्री की सुपरवाइजर श्रीमती कौशिल्या मेश्राम के मार्गदर्शन में किया गया।
आयोजन के अंत में सभी ने मिलकर स्वस्थ एवं सुपोषित समाज की नींव रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश रहा—

“स्वस्थ शिशु, खुशहाल परिवार—यही हमारा संकल्प और यही समाज की मजबूत नींव है।”

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
आज फोकस में

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

स्थानीय पेंटरों की आर्थिक स्थिति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत
आज फोकस में

चालान पटने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं छोड़ने का आरोप, ट्रैक्टर मालिक संघ ने विधायक रोहित साहू से की शिकायत

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद
आज फोकस में

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने किया मोबाइल बरामद

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आज फोकस में

कुटेना और गाड़ाघाट में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp