Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संघ शताब्दी वर्ष: अधिकतम स्थान पर शाखा योजना से गांव-गांव में गूंजा राष्ट्रवाद का मंत्र, तर्रा में नवीन शाखा का शुभारंभ

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस ऐतिहासिक अवसर पर संघ ने अधिकतम स्थान पर शाखा – हर गांव में संघ शाखा” का संकल्प लिया है। इसी क्रम में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चल रहे विशेष अभियान के तहत जिले भर में नवीन शाखाएं प्रारंभ की जा रही हैं।

इसी कड़ी में खंड फिंगेश्वर, मंडल कोपरा के ग्राम तर्रा में नवीन शाखा का सफल आयोजन किया गया। इस शाखा के लिए ग्राम सुरसाबांधा की नियमित और अनुशासित शाखा प्रेरणा स्रोत बनी।

सुरसाबांधा शाखा पिछले कई वर्षों से लगातार चल रही है, जहाँ प्रतिदिन शिशु, बाल, तरुण और पौढ़ वर्ग के स्वयंसेवक एकत्रित होकर शारीरिक, बौद्धिक और सेवा कार्यों का अभ्यास करते हैं। इसी आदर्श को सामने रखते हुए तर्रा में भी नवीन शाखा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

दिनांक 09/10/2026 शुक्रवार को तर्रा में संघ की शाखा लगा। जिसमें गण शिक्षक श्याम सुंदर साहू द्वारा स्फूर्ति योग, शरीर संचालन, पाद संचालन, समता, निःयुद्ध और मनोरंजक खेल कराया गया। शाखा में कुल 48 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जिसमें शिशु वर्ग से 10, बाल वर्ग से 17, तरुण वर्ग से 04 और पौढ़ वर्ग से 17 स्वयंसेवक शामिल हुए। गांव के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में माननीय जिला संघचालक प्रेमलाल साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा – _”संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प का वर्ष है। जब तक प्रत्येक गांव में शाखा नहीं लगेगी, तब तक राष्ट्र निर्माण का सपना अधूरा है। सुरसाबांधा जैसी शाखाएं इसका जीवंत उदाहरण हैं।

इस अभियान में खंड पर्यावरण संयोजक मानिक साहू जी (सुरसाबांधा) की विशेष भूमिका रही। मानिक जी ने कहा कि प्रत्येक ग्रामों में शाखा प्रारंभ करना हमारा लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संस्कार निर्माण भी शाखा का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर महेन्द्र साहू, कौशल साहू,गणेश साहू, चंद्रहास साहू, शेष नारायण,धर्मेंद्र साहू,पप्पू वर्मा,सतीश,योगेश्वर साहू,किशोर, लोकेश साहू, फनेंद्र साहू,संजू,दद्दू,तर्रा से डॉ मानिक साहू,सरपंच और अन्य गणमान्य नागरिक व अनेक वरिष्ठ स्वयंसेवक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिदिन शाखा में आने का संकल्प लिया।
अंत में प्रार्थना के साथ शाखा का समापन हुआ।

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गरियाबंद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘साइबर जागृति अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले को किया पुरस्कृत
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘साइबर जागृति अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले को किया पुरस्कृत

सीपत बहेरा पुल के पास सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत बहेरा पुल के पास सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार दो स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा, सभी को न्यायालय में किया पेश
आज फोकस में

दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार दो स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा, सभी को न्यायालय में किया पेश

<span style=संघ शताब्दी वर्ष: अधिकतम स्थान पर शाखा योजना से गांव-गांव में गूंजा राष्ट्रवाद का मंत्र, तर्रा में नवीन शाखा का शुभारंभ">
आज फोकस में

संघ शताब्दी वर्ष: अधिकतम स्थान पर शाखा योजना से गांव-गांव में गूंजा राष्ट्रवाद का मंत्र, तर्रा में नवीन शाखा का शुभारंभ

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी की शानदार जीत
आज फोकस में

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी की शानदार जीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp