
बिलासपुर:— दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ करते हुए 2 महिलाओं सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना तोरवा क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों से संबंधित वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से फरार वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार लोगों में मजीद खान, कृष्ण कुमार यादव, निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे, अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी, विष्णु ध्रुव, सीबू सोनकर, अभिषेक सोनकर, सोनू उर्फ नाजीर खान, राहुल सोनकर, कुमोदनी दुबे और आशिनी ध्रुव शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान संभावित उपद्रव को रोकने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है तथा वारंटों की तामिली सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार दो स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा, सभी को न्यायालय में किया पेश">








