Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टुल्लू पंप चोरी के मामले में कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपियों तक पहुंची पुलिस, चोरी के दोनों टुल्लू पंप बरामद

रतनपुर…कोटा खेत से दो टुल्लू पंप चोरी होने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों टुल्लू पंप बरामद कर ली गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भागवत साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 04 फिरंगीपारा कोटा ने 11 अक्टूबर 2026 को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे ग्राम चंगोरी स्थित अपनी कृषि भूमि से घर लौटे थे। अगले दिन सुबह खेत पहुंचने पर चौकीदार से जानकारी मिली कि खेत में लगे 1 एचपी के दो टुल्लू पंप चोरी हो गए हैं। चोरी गए पंपों की कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई।
रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 876/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी के टुल्लू पंप को बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलम पैकरा उर्फ लालू (30 वर्ष), निवासी ग्राम मंझवानी, चौकी बेलगहना, थाना कोटा और प्रमोद यादव (38 वर्ष), निवासी पड़ावपारा कोटा को पकड़ा।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से सीआरआई कंपनी के 1 एचपी के दो टुल्लू पंप बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा और प्र. उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू का योगदान रहा। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp