Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बखरूपारा साप्ताहिक बाजार में चलाया गया जनजागरूकता अभियान

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी, नागरिकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

नारायणपुर:– कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग एवं नशामुक्ति केंद्र के समन्वय से नारायणपुर के बसरूपारा साप्ताहिक बाजार में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को धूम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना था।

कार्यक्रम के दौरान बाजार में उपस्थित नागरिकों को धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति केंद्र की सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पाम्पलेट वितरित किए गए, ताकि जरूरतमंद लोगों को नशे की लत से बाहर निकलने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं सहायता मिल सके। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp