Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर विवाद, कांग्रेस ने की FIR की मांग

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— बिलासपुर में कांग्रेस कार्यालय के भीतर भाजपा महिला नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचने और नारेबाजी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए पुलिस प्रशासन से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भाजपा की महिला नेत्रियां एवं कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने बिना पूर्व सूचना और अनुमति के कार्यालय परिसर में प्रवेश किया तथा बैनर, पोस्टर और तख्तियां लगाकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष और ग्रामीण जिला अध्यक्ष को इसकी सूचना दी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। इसी दौरान बिलासपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में यह घटनाक्रम हुआ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए इसे पार्टी कार्यालय की मर्यादा के विरुद्ध बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई और भाजपा पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में लगा मतदाता सूची सुधार विशेष शिविर, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को किया गया प्रोत्साहित
आज फोकस में

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में लगा मतदाता सूची सुधार विशेष शिविर, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को किया गया प्रोत्साहित

कोटा में कांग्रेस का काला दिवस, राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन
आज फोकस में

कोटा में कांग्रेस का काला दिवस, राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार और SIR के समर्थन में उतरा वंदे मातरम मित्र मंडल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

ज्ञानेश कुमार और SIR के समर्थन में उतरा वंदे मातरम मित्र मंडल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, राज्य खाद्य आयोग ने की योजनाओं की समीक्षा
आज फोकस में

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, राज्य खाद्य आयोग ने की योजनाओं की समीक्षा

वाराणसी से वडनगर तक 21 दिवसीय जल जन सेवा संकल्प यात्रा पूरी कर छत्तीसगढ़ लौटे सेवा तीर्थ यात्री
आज फोकस में

वाराणसी से वडनगर तक 21 दिवसीय जल जन सेवा संकल्प यात्रा पूरी कर छत्तीसगढ़ लौटे सेवा तीर्थ यात्री

<span style=बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर विवाद, कांग्रेस ने की FIR की मांग">
आज फोकस में

बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर विवाद, कांग्रेस ने की FIR की मांग

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp