Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर मकान मालिकों के लिए किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाने में देना अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक, बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को किराये पर मकान नहीं दिया जा सकेगा। वहीं, पहले से किराये पर रह रहे लोगों की जानकारी भी मकान मालिकों को पुलिस को देनी होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, बिलासपुर के नगरीय क्षेत्रों और नगर के बाहरी इलाकों में रहने वाले मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का पूरा विवरण संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराना होगा।
इसमें किरायेदार का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र क्रमांक सहित आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। पहले से किराये पर रह रहे व्यक्तियों की जानकारी भी मकान मालिकों को तत्काल पुलिस को देनी होगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वैध पहचान पत्र के बिना किसी व्यक्ति को आवास किराये पर नहीं दिया जाए। इसके अलावा, किरायेदारों की गतिविधियों के संबंध में कोई संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को सूचित करना होगा।
प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।

जिला प्रशासन ने जनहित और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिकों से अपील है कि वे किरायेदारों का सत्यापन कराकर आवश्यक जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव
आज फोकस में

रतनपुर के भेड़ीमुड़ा में 20 वर्षीय युवती की मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव

पांच महीने से शिकायतें लंबित,राजिम एसडीएम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सात दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

पांच महीने से शिकायतें लंबित,राजिम एसडीएम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सात दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

राजिम विधायक रोहित साहू ने विधायक निवास में किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने विधायक निवास में किया सेवा तीर्थ यात्रियों का सम्मान

कोंडागांव में हाउसिंग बोर्ड के मुंशी का संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
आज फोकस में

कोंडागांव में हाउसिंग बोर्ड के मुंशी का संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

<span style=बिलासपुर में किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश">
आज फोकस में

बिलासपुर में किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में लगा मतदाता सूची सुधार विशेष शिविर, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को किया गया प्रोत्साहित
आज फोकस में

शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में लगा मतदाता सूची सुधार विशेष शिविर, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को किया गया प्रोत्साहित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp