
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर।
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रतनपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचे।
उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
रतनपुर पहुंचने पर वीआईपी पार्किंग स्थल में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं मंदिर प्रांगण में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर सहित ट्रस्ट के सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया।
इसके बाद भूपेश बघेल मंदिर के गर्भगृह पहुंचे और माँ महामाया देवी की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
दर्शन के पश्चात वे मंदिर ट्रस्ट के बैठक कक्ष पहुंचे, जहां कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कुछ समय रुकने के बाद वे अपने निवास भिलाई के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, जिला अध्यक्ष हिमांशु, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, रतनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, शीतल जायसवाल, नीरज जायसवाल, समीर बबला, सुधीर दुबे, पार्षद सुनील अग्रवाल ‘संटी’, पुष्पकांत कश्यप,
रामफल श्रीवास, शोभा कुलदीप दुबे, अर्चना संतोष सोनी, नीलिमा सिंह, रियाज अहमद, रवि रावत, ताहिर अली, अशरफ बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अष्टमी पर माँ महामाया के दरबार पहुंचे भूपेश बघेल, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना">






