Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रैफिक वार्डनो को वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद: :–यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय जन-भागीदारी पहल की शुरुआत की गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से स्वेच्छा से पुलिस के साथ जुड़कर यातायात प्रबंधन में सहयोग करने के इच्छुक जागरूक युवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण एवं किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर (भा.पु.से.) की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, डीएसपी (यातायात एवं साइबर) सुश्री लितेश सिंह तथा यातायात प्रभारी सहाय उपनिरीक्षक रामाधार मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यातायात नियमों का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान यातायात डीएसपी सुश्री लितेश सिंह एवं यातयात के सहायक उपनिरीक्षक रामाधार मरकाम द्वारा उपस्थित युवाओं को यातायात के बुनियादी नियमों, प्रमुख रोड संकेतों और सड़क सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीड़भाड़ वाले संवेदनशील चौराहों व बाजारों में संबंधित थाना प्रभारी के समन्वय से यातायात को सुचारू बनाने में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही, किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना एवं डायल 112 को सूचना देकर घायलों की त्वरित मदद सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

ट्रैफिक वार्डन’ के रूप में अधिकृत, सुरक्षा किट का वितरण

सेवा भावना से जुड़े इन युवाओं को गरियाबंद पुलिस द्वारा औपचारिक रूप से ‘ट्रैफिक वालंटियर / ट्रैफिक वार्डन’ के रूप में अधिकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा सभी ट्रैफिक वार्डनों को कर्तव्य के दौरान पहचान एवं सुरक्षा हेतु टी-शर्ट, कैप, सीटी (व्हिसल) एवं रेडियम जैकेट प्रदान की गई।

सड़क सुरक्षा योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आह्वान

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक वार्डनों को केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं—विशेषकर सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद से जुड़ी ‘राह-वीर योजना’ (गुड सेमेरिटन) एवं ‘पीएम राहत योजना’ के प्रावधानों से अवगत कराया गया। वार्डनों को प्रेरित किया गया कि वे आम नागरिकों के बीच इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं, ताकि दुर्घटना के समय लोग बिना किसी भय के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ सकें।
गरियाबंद पुलिस ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि जन-सहयोग के इस मॉडल से जिले की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार
आज फोकस में

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव
आज फोकस में

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

<span style=ट्रैफिक वार्डनो को वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण">
आज फोकस में

ट्रैफिक वार्डनो को वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प
आज फोकस में

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा
आज फोकस में

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp