Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई वायरल वीडियो की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— शासकीय राजस्व कार्य के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी वर्तमान में तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर-05 में पदस्थ थे। उनके खिलाफ रिश्वत मांगने और लेने से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद तहसीलदार पचपेड़ी ने जांच कर 28 अक्टूबर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए।
कलेक्टर ने संबंधित पटवारी के कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत और गंभीर कदाचरण मानते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है।
निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर
आज फोकस में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ
आज फोकस में

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
आज फोकस में

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :-   जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात
आज फोकस में

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :- जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp