Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

 

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, जनप्रतिनिधियों से अवैध वसूली पर जताई नाराजगी

कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आम जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर माननीय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक ने विगत वर्षों में हुए कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत निर्माण कार्यों तथा प्रस्तावित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की विधायक अटल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा पर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में लापरवाही, घटिया सामग्री के उपयोग अथवा अनावश्यक विलंब की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।

*जनपद पंचायत में अवैध वसूली पर जताई नाराजगी*

बैठक में जनपद पंचायत के बाबू एवं कर्मचारियों द्वारा सरपंचों तथा जनप्रतिनिधियों से कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने पंचायत संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान करना और उनसे किसी भी प्रकार की अवैध राशि की मांग करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के कार्य सम्मानपूर्वक एवं नियमानुसार किए जाएं।

*स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था सुधारने के निर्देश*

स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार जरूरी है। अस्पतालों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता, दवाइयों, जांच सुविधाओं और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए। आम नागरिकों को इलाज के लिए भटकना न पड़े, यह विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

*सड़कों का निर्माण शीघ्र और गुणवत्ता के साथ हो*

विधायक ने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति एवं निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए। जनता को आवागमन में हो रही परेशानी दूर करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

*कोटा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित कोल वाशरी को लेकर जताई चिंता*

कोटा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित कोल वाशरी के संबंध में विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी औद्योगिक परियोजना से पहले उसके पर्यावरण, स्वास्थ्य, जलस्रोतों और आम नागरिकों के जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का गंभीरता से आकलन होना चाहिए। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की सहमति एवं चिंताओं को नजरअंदाज कर कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोटा क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधि कोल वाशरी के पक्ष में नहीं हैं और इससे उनके जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, तो इसे खोलने का निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा। क्षेत्र के पर्यावरण, नागरिकों के स्वास्थ्य और जनहित से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर काम करें तथा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें।
*बैठक में ये रहे उपस्थित*
समीक्षा बैठक में कोटा एसडीएम श्रीमती सीमा रात्रे, जनपद अध्यक्ष श्री सूरज साधे लाल भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण त्रिवेदी, विधायक प्रतिनिधि श्री आदित्य दीक्षित, श्री शिवदत्त पाण्डेय, श्री कुलवंत सिंह, श्री प्रतीक त्रिवेदी, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, फूलचंद अग्रहरि पार्षद श्री जब्बार खान, श्री कान्हा गुप्ता, श्री रिंकू दीक्षित संजू चौहान अजय चौहान देवेंद्र कश्यप राम गंधर्व सहित जनपद सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

<span style=गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव">
आज फोकस में

गुणवत्ता और समय-सीमा पर नहीं होगा कोई समझौता : विधायक अटल श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

भाजपा सरकार में जंगलों की कटाई पर नियम-कानून बेअसर? ठेकेदार पर मेहरबानी या विभागीय लापरवाही? विधायक रोहित साहू के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर भी उठे सवाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर
आज फोकस में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की पहल: ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ
आज फोकस में

सेवानिवृत्ति पर 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
आज फोकस में

रेशम विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजीराम को कलेक्टर नम्रता जैन ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :-   जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात
आज फोकस में

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :–समय न्यूज़ लाइव :- जलदापारा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के पीछे का कारण अज्ञात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp