Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार, 40 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

7.2 लीटर शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

रतनपुर….नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 7.2 लीटर देशी शराब, जिसकी कीमत 3,200 रुपये बताई गई है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में 1 नवंबर 2026 को शराब कोचियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम रवाना हुई थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीगांव शराब भट्ठी की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खंडोबा मंदिर के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से ज्योतिष कुमार साहू (21 वर्ष), निवासी मोहतराई थाना रतनपुर, के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की। शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सउनि नीलाकर सेठ, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 4 और 5 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण
आज फोकस में

बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे दो केंद्रों का लोकार्पण

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन
आज फोकस में

राज्योत्सव में एनटीपीसी सीपत की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, राख से निर्मित उत्पादों एवं सामाजिक विकास की पहलों का प्रदर्शन

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 03.11.2026 BLO को प्रशिक्षण संपन्न

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी
आज फोकस में

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp