
5 नवंबर शाम 5 बजे तक ही स्वीकार होंगे नामांकन, निष्पक्ष चुनाव के लिए बनेगी संचालन समिति
रतनपुर…..रतनपुर प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विगत दिनों आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब का चुनाव आगामी 11 नवंबर को विधिवत एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित कुल पांच पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव में भाग लेने के इच्छुक प्रत्याशियों को 5 नवंबर की शाम 5 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। चुनाव अधिकारी की देखरेख में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार मतदान एवं निर्वाचन की कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी।चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब 5 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों और संभावित चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।









