
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने विद्यार्थियों को दिया शिक्षा और आत्मविश्वास का संदेश
विद्यार्थियों के स्वागत में उमड़ा छात्र समुदाय
रतनपुर:–नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा प्रत्येक वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन रतनपुर के शूट भवन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया और NSUI की छात्र राजनीति में सक्रियता को भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें नवीन विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा रहे, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC) के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, NSUI प्रदेश सचिव राजा रावत एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (RTI) रवि रावत उपस्थित रहे। मंच पर मौजूद अतिथियों का NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार, माही राजपूत एवं आदित्य साहू ने शॉल, श्रीफल और मां महामाया देवी का तेलचित्र भेंटकर स्वागत किया। शिक्षा और मेहनत से ही मिलती है सफलता : सिद्धांशु मिश्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिद्धांशु मिश्रा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत NSUI के छात्र नेतृत्व से की थी।
इसके बाद युवा कांग्रेस और कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए आज उन्हें बिलासपुर जैसे बड़े जिले में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी है। मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ विद्यार्थी अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं। छात्र देश के भविष्य की नींव हैं : त्रिलोक श्रीवास कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे त्रिलोक श्रीवास ने छात्र जीवन में लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य की नींव हैं। यदि युवा दृढ़ निश्चय कर लें तो वे इतिहास बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने रतनपुर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रतनपुर चारों युगों से जुड़ी मान्यताओं वाली ऐतिहासिक नगरी है। यहां ज्ञान और संस्कृति की समृद्ध विरासत है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने और अपने परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार के साथ माही राजपूत, आदित

NSUI ने आयोजित की नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की भव्य प्रवेश पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी">








