
कोण्डागांव:— महामहिम राश्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, को सम्बोधित एवं ’’कोण्डागांव जिले के कोई भी पंजीकृत किसान, धान बेचने से वंचित न रह जाएं, इस हेतु गिरदावरी, एग्रीटेक आदि जरुरी प्रक्रिया को समय सीमा में पूर्ण कराने’’ विषयक ज्ञापन को द्वारा जिला कलेक्टर कोण्डागांव/डिप्टी कलेक्टर को सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के जिला सचिव एवं अन्य कम्युनिश्ट सदस्यों के द्वारा 3 नवम्बर को सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में विगत वर्श जिले के कई किसानों के धान बेचने से वंचित रह जाने से किसानों को हुई आर्थिक एवं मानसिक परेषानी को संज्ञान में लेकर यह ज्ञापन प्रेशित किया जाना बताते हुए लेख किया गया है, कि जिले के विभिन्न ग्रामों में निवासरत कई किसानों से खरीफ मौसम में उगाए गए धान फसल का गिरदावरी नहीं होने एवं वनाधिकार प्रपत्र धारक किसानों का धान विक्रय हेतु पंजीयन नहीं होने और रकबा में त्रुटि होने आदि कारणों से अपने उत्पादित पूरे धान को नहीं बेच पाने की समस्याओं के कारण किसानों के मानसिक रुप से अत्यधिक परेषान होने की षिकायतें सी.पी.आई.जिला परिशद् कोण्डागांव को पूर्व वर्श की तरह इस वर्श भी प्राप्त हो रही है।
ज्ञात हो कि किसानों से प्राप्त षिकायतों के आधार पर पिछले वर्श ज्ञापन सौंपे जाने के बाद धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने के बाद भी कई किसान उक्त कारणों से अपना धान नहीं बेच सके और उन्हें खुले बाजार में अपने धान को कम कीमत पर बेचने को मजबुर होकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं पूर्व वर्श की तरह इस वर्श भी कोण्डागांव जिले में पंजीकृत किसानों के गिरदावरी हेतु बनाए गए पी.व्ही.एप में पंजीकृत किसानों के खसरा नंबर प्रदर्शित नहीं होने और ठीक गिरदावरी कार्य के पूर्व हल्का पटवारियों के आंदोलन में होने आदि कारणों से धान विक्रय हेतु जरुरी प्रक्रिया नहीं होने से जिले के अधिकांष ग्रामों के कई किसानों के मानसिक रुप से परेषान हो रहे होने जैसे गम्भीर मामलों को संज्ञान में लाने हेतु ही सी.पी.आई.जिला परिशद् एवं अखिल भारतीय किसान सभा जिला कोण्डागांव छ.ग. के द्वारा यह ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से प्रेशित किया जाकर निवेदन किया जा रहा है कि किसानों की गम्भीर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
मांगें:- 01- पुर्व वर्श में कई किसानों के धान नहीं बेच पाने के मामलों को ध्यान में रखकर सी.पी.आई. द्वारा प्रेशित ज्ञापन को गम्भीरतापुर्वक संज्ञान में लेकर किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। 02- किसानों की उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए षासन-प्रषासन जरुरी कदम तत्काल उठाए, ताकि जिले के सभी पंजीकृत किसानों का गिरदावरी समय पर हो सके और किसान एम.एस.पी. पर अपना धान बेच पाएं। 03- उपरोक्त समस्याओं के कारण जिले के पंजीकृत किसानों के धान खरीदी केंद्रों में एम.एस.पी. पर धान नहीं बेच पाने पर जिम्मेदारी षासन-प्रषासन होगी और किसानों को उनके धान का एम.एस.पी. दर पर भुगतान षासन-प्रषासन से कराया जाए।
ज्ञापन में लेख किए गए तमाम तथ्यों को गंभीरतापुर्वक लेकर, शासन-प्रशासन अपने लिए गए निर्णय से हमारे संगठन को जल्द से जल्द अवगत नहीं कराती है, तो सीपीआई जिला परिषद कोण्डागांव, अपने अन्य संगठनों, सदस्यों व विषाल जन समर्थन के साथ व्यापक जन आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

गिरदावरी और पंजीयन की खामियों से परेशान किसान, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन">







