Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:–  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी और आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्ण स्वराज की मांग को लेकर 1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच और योजनाबद्ध आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान किया। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने आधुनिक भारत की दिशा तय की। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरीश तिवारी, विनोद साहू, जितेंद्र पांडे, राकेश शर्मा, सत्येंद्र तिवारी, सुभाष ठाकुर, गौरव एरी, सीमा घृतेश, प्रियंका यादव, एंजेल चौकसे, डॉ. राहुल सिंह, वीरेंद्र सारथी, सत्य कली बावरे, अन्नपूर्णा ध्रुव, सुमन मरकाम, विनोद शर्मा, डॉ. बद्री जायसवाल, गणेश रजक, दीपक रचलवार, दीपक कौशिक, दूरदेशी धनगर, कर्म गोरख, अरविंद शुक्ला, रेखन तिवारी, वेदराम अमृत, तिवारी, विजय दुबे, अनिल घोरे, प्रेम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आज फोकस में

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास
आज फोकस में

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना
आज फोकस में

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
आज फोकस में

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

<span style=नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण">
आज फोकस में

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp