Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का संगम बनेगा रतनपुर महोत्सव

 

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां और लोक कलाकारों का धमाल, 22 दिसंबर से होगा आगाज।

रतनपुर….धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा आगामी 22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन का निर्णय लिया गया।
महोत्सव के दौरान क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं तीन दिवसीय आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कला मंचों के कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लोकगीत, लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक महोत्सव को विशेष पहचान देगी।

प्रतिभाओं को मंच देना मुख्य उद्देश्य

रतनपुर प्रेस क्लब का उद्देश्य इस महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना, शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में प्रोत्साहन बढ़ाना तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है।तीन दिवसीय इस महोत्सव को लेकर प्रेस क्लब द्वारा तैयारियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बनने की उम्मीद है।

<span style=रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान">
आज फोकस में

रतनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय रतनपुर महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आज फोकस में

विधानसभा स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास
आज फोकस में

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना
आज फोकस में

जन चौपाल में सचिन साहू ने भरी सियासी हुंकार, भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
आज फोकस में

लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आज फोकस में

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp