Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत प्रेस क्लब ने एसडीएम और सीएसपी को सौंपा ज्ञापन,पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

(मीडिया के नाम पर दबाव बनाने वालों पर रोक लगाने की मांग)

सीपत :— सीपत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शासकीय एवं निजी संस्थाओं पर अनुचित दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर सीपत प्रेस क्लब ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। प्रेस क्लब के पत्रकारों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी बजरंग वर्मा एवं सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपकर ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति स्वयं को विभिन्न न्यूज पोर्टल एवं डिजिटल मीडिया का पत्रकार बताकर अधिकारियों, कर्मचारियों और शासकीय एवं निजी संस्थाओं पर अनुचित दबाव बनाते हैं।पसाथ ही खबर प्रकाशित करने की धमकी देकर कथित तौर पर अवैध वसूली का प्रयास किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसका उद्देश्य जनहित के मुद्दों को उठाना और शासन-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। लेकिन पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन, धमकी और अवैध वसूली जैसी गतिविधियां पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाने के साथ ही ईमानदारी से काम कर रहे वास्तविक पत्रकारों की छवि भी धूमिल करती हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से मांग की गई है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मीडिया के नाम पर अधिकारियों, संस्थाओं एवं आम नागरिकों को परेशान करने और अनुचित लाभ लेने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इस दौरान सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, सचिव देवेश शर्मा, उपाध्यक्ष कोमल पाटनवार, रियाज अशरफी, कमल गुप्ता, मोहम्मद नाजिर खान,धर्मेंद्र पाण्डेय, चंद्रप्रकाश गुप्ता एवं ओम गोस्वामी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
आज फोकस में

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि

रायगढ़ पुलिस ने केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
आज फोकस में

रायगढ़ पुलिस ने केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी आग, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक
आज फोकस में

धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी आग, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक

शोभा यात्रा के साथ श्री वृन्दावन धाम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ
आज फोकस में

शोभा यात्रा के साथ श्री वृन्दावन धाम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष
आज फोकस में

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी और स्वादिष्ट व्यंजनों से मोहा मन
आज फोकस में

शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी और स्वादिष्ट व्यंजनों से मोहा मन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp