Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायगढ़ पुलिस ने केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

ऑपरेशन अंकुश के तहत ग्राहक बनाकर भेजा गया पाइंटर, संकेत मिलते ही पुलिस ने मकान में मारी दबिश; 2 हजार रुपये नकद और मोबाइल जब्त

रायगढ़:— जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ग्राहक बनकर भेजा गया पाइंटर, संकेत मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी की और एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर द्वारा निर्धारित संकेत दिए जाने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी।

मकान में मिला आरोपी, कमरे से युवती और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस की तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मौजूद मिला। वहीं एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी है।

आरोपी से पूछताछ में उसने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

यह कार्रवाई एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में, एडिशनल एसपी  अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा सीएसपी  राहुल उईके के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी एवं महिलाओं के शोषण जैसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की सतत निगरानी है और ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी ने आम नागरिकों से भी अपने आसपास होने वाली किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
आज फोकस में

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि

<span style=रायगढ़ पुलिस ने केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार">
आज फोकस में

रायगढ़ पुलिस ने केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी आग, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक
आज फोकस में

धान कटाई के दौरान चलते हार्वेस्टर में लगी आग, किसान और ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, खेत में धान भी जलकर खाक

शोभा यात्रा के साथ श्री वृन्दावन धाम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ
आज फोकस में

शोभा यात्रा के साथ श्री वृन्दावन धाम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष
आज फोकस में

सहायक रजिस्ट्रार का आदेश: अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी और स्वादिष्ट व्यंजनों से मोहा मन
आज फोकस में

शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी और स्वादिष्ट व्यंजनों से मोहा मन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp