Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लगभग 2 सौ बच्चों में से केवल एक दर्जन बच्चे ही पहुंचे स्कूल, प्राचार्य ने छुट्टी कर उन्हें भी भगा दिया

निरीक्षण करते हुए आ धमके डीईओ, प्राचार्य सहित 9 शिक्षकों को नोटिस

प्राचार्य ने बिना आवेदन के नदारद शिक्षकों का सीएल हाजिरी पंजी में चढ़ाया

कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा हॉयर सेकंडरी स्कूल के निरीक्षण में भारी अव्यवस्था पकड़ी गई। शनिवार को सवेरे की स्कूल में लगभग 2 सौ की दर्ज संख्या में से केवल एक दर्जन बच्चे उपस्थित हुए।

स्कूल प्राचार्य ने इन बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय छुट्टी कर दी। उन्हें घर जाने को कह दिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी इसी दौरान निरीक्षण करते हुए लगभग 11 बजे अचानक स्कूल पहुंच गए ।

पूछताछ किए जाने पूरा माजरा सामने आया। यही नहीं प्राचार्य ने बिना आवेदन पत्र के गैरहाजिर 4 शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में सीएल चढ़ा दिया था। आवेदन पत्र मांगने पर बगलें झांकने लगे।  लहरें वहां प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए प्राचार्य सहित 9 शिक्षक और कर्मचारी को शो काज नोटिस जारी किए हैं। बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित शिक्षकों में लेक्चरर एम मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम निदेशक डॉक्टर किरण सरावगी और एक कर्मचारी डीके चतुर्वेदी शामिल हैं।

कुछ शिक्षक उपस्थित जरूर थे। गप्पे हांकते पाए गए। स्कूल में अभी तक न तो उनके द्वारा टाइम टेबल जारी किया गया है और न ही पाठ्यक्रम पंजी बनाई गई है। डायरी भी संधारित होना नहीं पाया गया।

ऐसे लापरवाह किस्म के गैर जिम्मेदार 4 शिक्षकों को भी नोटिस जारी की गई है। इसके विपरीत खैरा (चपोरा) स्कूल के निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।

बच्चे उपस्थित थे। कापी किताब वितरित हो चुके हैं। बच्चे उत्साह के साथ मध्याह्न भोजन ले रहे थे।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp