Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है – मुख्यमंत्री साय

रायपुर:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्वबोध की भावना को भी उजागर करता है। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर समाज में सौहार्द्र, भाईचारा और महिला सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्प लें।

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट चुनाव पर ‘कछुआ कांड’ का काला साया!
आज फोकस में

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट चुनाव पर ‘कछुआ कांड’ का काला साया!

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें

सर्वदलीय मंच ने एनटीपीसी सीपत के खिलाफ किसानों व ग्रामीणों की 21 साल पुराने वादों के पालन करने की मांग,अन्यथा दी आन्दोलन की चेतावानी
आज फोकस में

सर्वदलीय मंच ने एनटीपीसी सीपत के खिलाफ किसानों व ग्रामीणों की 21 साल पुराने वादों के पालन करने की मांग,अन्यथा दी आन्दोलन की चेतावानी

बारीडीह की काली रात – जब 13 बेजुबानों की सांसें छिन गईं… और रतनपुर पुलिस ने थामी इंसाफ की डोर
आज फोकस में

बारीडीह की काली रात – जब 13 बेजुबानों की सांसें छिन गईं… और रतनपुर पुलिस ने थामी इंसाफ की डोर

पोड़ी उपरोड़ा रावा डाक घर के पोस्ट मास्टर द्वारा गबन किया पैसा हितग्राही को वापस मिला
आज फोकस में

पोड़ी उपरोड़ा रावा डाक घर के पोस्ट मास्टर द्वारा गबन किया पैसा हितग्राही को वापस मिला

रतनपुर में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा मंडल की कार्यशाला में गूंजा देशभक्ति का संदेश
आज फोकस में

रतनपुर में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा मंडल की कार्यशाला में गूंजा देशभक्ति का संदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp