Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चौकी जूनापारा द्वारा “राखी विथ खाकी” का संदेश एवं साथ ही की गई आवारा बेसहारा पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

बिलासपुर: -जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में तैनात अलग-अलग पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से अपराधों में अंकुश लगाने समय-समय पर अलग-अलग अभियान चलाया जाता रहा है जैसे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा नशा के विरुद्ध निजात अभियान के तहत बहुत सी कार्रवाई कराई गई थी जिसका प्रभाव उनके कार्यकाल के दौरान पूरे बिलासपुर शहर में देखने को मिल रहा था वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह के द्वारा भी पूरे बिलासपुर जिला के प्रत्येक थानों एवं

चौकीयों में अपनी पुलिस टीम के साथ “चेतना अभियान”, ” आओ सवेरे कल अपना अभियान ” “सियान चेतनाअभियान” ” यातायात अभियान” “ऑपरेशन मुस्कान अभियान” ” मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन डायल 1933 अभियान” को पूरे जोर-शोर के साथ जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहा है

जिसका नजारा प्रत्येक थाना एवं चौकी के साथ समाचार पत्रों एवं मीडिया के माध्यम से पूरे देश में देखने को मिल रहा है, आज भाई-बहनों के रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार एवं विश्व आदिवासी दिवस में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु

थाना एवं चौकी को ऑनलाइन निर्देशित किया गया था जिसके चलते चौकी जूनापारा पुलिस टीम द्वारा ग्राम विजयपुर स्थित विजयपुर किला में बिरसा मुंडा ,रानी दुर्गावती, गोंडवाना चिन्ह सल्ले घाघरा, की मूर्तियों को एवं बूढ़ामहादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था दी गई उसके बाद जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव कुमार ठाकुर द्वारा अपने पुलिस स्टाफ के साथ चौकी के सामने यातायात अभियान के तहत मोटर चैकिंग कर राखी विथ खाकी का संदेश दो से अधिक सवार मोटरसाइकिल में सफर करने वाले चालकों को रोक कर दिया गया

, और पूरे स्टाफ द्वारा यातायात नियमों की समझाइए दी गई साथ ही रक्षाबंधन त्यौहार में रक्षा सूत्र राखी बांधकर मिठाइयां खिलाकर समझाइश देकर विदा किया गया तत्पश्चात मुख्य सड़क मार्ग में घूम रहे आवारा पशुओं एवं बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम येलो बेल्ट पहनाया गया ताकि आवारा पशुओं से होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके ।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp