Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवनिर्मित भवन में पहली बार प्रेस क्लब अध्यक्ष पांडेय ने लहराया तिरंगा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :— स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपत प्रेस क्लब के इतिहास में सुनहरा अध्याय जुड़ गया। नवनिर्मित भवन में पहली बार तिरंगा लहराया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने तहसीलदार सोनू अग्रवाल और थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि आज का दिन सिर्फ हमारे क्लब के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सीपत के पत्रकार परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह भवन हमारी एकजुटता, परिश्रम और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

जिस तरह तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है, उसी तरह हम भी सत्य, निष्पक्षता और समाज के हित में कलम चलाने का संकल्प लेते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह स्थान न सिर्फ समाचारों का केंद्र होगा, बल्कि देशप्रेम और लोकतंत्र की रक्षा का गवाह भी बनेगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के रियाज अशरफी, आशुतोष गुप्ता, ओम गोस्वामी, अंजनी साहू , एएसआई सहेत्तर कुर्रे , भरत सिंह मरकाम , प्रधान आरक्षक परमेश्वर ठाकुर सहित मंडी के व्यापारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर गर्व और उल्लास व्यक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp