Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृष्ण जन्माष्टमी पर गौ सेवा को समर्पित भावपूर्ण पहल — महामाया मंदिर के पीछे “गो सेवा धाम” का शुभारंभ

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—-
धार्मिक नगरी रतनपुर में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सिर्फ भक्ति और उल्लास का ही नहीं, बल्कि करुणा और सेवा की मिसाल भी बन गया। महामाया मंदिर के पीछे, श्रद्धांजलि भवन के समीप एक भावुक पहल के रूप में “गो सेवा धाम” की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य घायल और बीमार गोवंश का प्राथमिक उपचार कर उन्हें नया जीवन देना है।

इस पावन धाम का उद्घाटन रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें केवल श्रीकृष्ण की लीलाओं की याद दिलाने वाला नहीं, बल्कि उनकी गऊ-प्रेम की भावना को आत्मसात करने का सन्देश भी देता है। गो सेवा ही सच्ची सेवा है।”
सेवा भावना से प्रेरित यह धाम, एक आश्रय है उन मूक प्राणियों के लिए, जो सड़कों पर घायल हो जाते हैं, बीमारियों से जूझते हैं और जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता। गो सेवा धाम में इन गोवंशों को चिकित्सा सुविधा, देखभाल और सुरक्षा मिलेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वातावरण में भजन की मधुर धुनें गूंज रही थीं, और हर चेहरा गो सेवा के इस कार्य से अभिभूत था। कई लोगों की आंखें नम थीं — यह केवल एक गौशाला नहीं, करुणा, दया और धर्म की जीवंत प्रतिमा बन कर उभरी है।

स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से घायल गायों की सूचना इस सेवा धाम को देंगे और उनकी सेवा में सहभागी बनेंगे।”यथा शक्ति सेवा, यही गो सेवा धाम का मंत्र है”, यह कहते हुए आयोजकों ने लोगों से अपील की कि गोवंश की रक्षा को सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझें।वही इस शुभारंभ अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप दुबे ,सुनील पाठक ,शीत प्रजापति,उपेश ठाकुर,हर्ष पटेल ,मोनु तिवारी सहित बड़ी संख्या वार्ड विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

कृष्ण जन्म के इस पुनीत दिन पर शुरू हुआ यह सेवायज्ञ, निश्चित ही रतनपुर की सामाजिक चेतना में नया अध्याय जोड़ेगा — एक ऐसा अध्याय, जहाँ धर्म सिर्फ मंदिरों की दीवारों तक नहीं, सड़कों पर तड़पते प्राणियों तक पहुँचेगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp