Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम भरारी में मासूम की हत्या के बाद ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,अवैध शराब-गांजा बेचने वालों पर अब चलेगा डंडा, गांव में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

भरारी (बिल्हा)रतनपुर–बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भरारी में हाल ही में हुई 13 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना से क्षुब्ध ग्रामवासियों ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें गांव की सुरक्षा, शांति और सामाजिक संरचना को बचाए रखने के लिए कड़े निर्णय लिए गए।बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विनय शुक्ला ने की, जिसमें ग्राम पंचायत के सभी पंचों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते या बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने यह भी तय किया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में जो लोग अवैध रूप से शराब या गांजा बेच रहे हैं, उन्हें पहले पंचायत के पंच और जनप्रतिनिधि समझाइश देंगे,

और इसके बावजूद अगर वे अपनी गतिविधियां नहीं रोकते, तो उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।वही इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमोद शुक्ला , जतन साहू, दाऊ राम यादव, जनक राम सहित सैकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित थे ।

सरपंच प्रतिनिधि विनय शुक्ला ने बैठक में कहा –
“यह सिर्फ एक मासूम की हत्या नहीं, बल्कि पूरे गांव के आत्मसम्मान और सुरक्षा पर हमला है। अब भरारी में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं चलेगी। यह गांव अब नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने का संकल्प ले चुका है।”

गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी दिखाई और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।पंचायत और ग्रामीणों की यह एकजुटता न केवल एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत है, बल्कि यह प्रशासन और समाज को यह संदेश भी देती है कि अब गांव खुद अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं।

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश
आज फोकस में

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में होगा Run for Ayurveda आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का दिया जाएगा संदेश

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार
आज फोकस में

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp