Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में हिंदी दिवस पर दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह – ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और मान-सम्मान

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

रतनपुर:—
हिंदी भाषा की गरिमा को नमन करते हुए और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब रतनपुर आगामी 13 व 14 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की घोषणा आज रतनपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस क्लब की बैठक में की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब रतनपुर के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य रतनपुर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच देना है ताकि उन्हें समाज में उचित पहचान मिल सके।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच,,,

 

रवि ठाकुर ने कहा— “ग्रामीण अंचलों में अपार प्रतिभाएं होती हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता। प्रेस क्लब रतनपुर का यह प्रयास है कि इन होनहारों को समाज के सामने लाया जाए और उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे भविष्य में और बेहतर कर सकें। यह सम्मान समारोह उनके लिए आत्मविश्वास की नई उड़ान साबित होगा।”
यह दो दिवसीय कार्यक्रम शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, साहित्य, नवाचार, सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों को समर्पित रहेगा। इन सभी को समारोह में विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति गठित, तैयारियां जोरों पर

कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने हेतु आयोजन समिति का गठन भी कर लिया गया है। प्रेस क्लब के सचिव ताहिर अली ने बताया कि –
“समिति में क्लब के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। इस अवसर पर रतनपुर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।”

हिंदी और हुनर का संगम

यह समारोह न केवल हिंदी भाषा के गौरव को उजागर करेगा, बल्कि उन प्रतिभाओं को भी सराहेगा जो साधनों की सीमाओं के बावजूद आगे बढ़ने का जज्बा रखते हैं। प्रेस क्लब रतनपुर का यह आयोजन क्षेत्र में नई सोच, प्रेरणा और सकारात्मकता का सशक्त संदेश देने का कार्य करेगा।

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर
आज फोकस में

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
आज फोकस में

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

लुड़ेग ने जीता लक्ष्मीनगर फुटबॉल टूर्नामेंट, फाइनल में बरौल को 3-2 से चटाई शिकस्त!
आज फोकस में

लुड़ेग ने जीता लक्ष्मीनगर फुटबॉल टूर्नामेंट, फाइनल में बरौल को 3-2 से चटाई शिकस्त!

सावन के अंतिम सोमवार पर बद्रेश्वर महालिंगम धाम में होगा भव्य जलाभिषेक
आज फोकस में

सावन के अंतिम सोमवार पर बद्रेश्वर महालिंगम धाम में होगा भव्य जलाभिषेक

वायरल ऑडियो पर घमासान: पत्रकार-उपसरपंच मामले की सच्चाई उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

वायरल ऑडियो पर घमासान: पत्रकार-उपसरपंच मामले की सच्चाई उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp