Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्मार्ट मीटर लगाने से अच्छा होता साहब स्मार्ट शिक्षकों की व्यवस्था करते

जतिन कश्यप की रिपोर्ट

जैसे स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता परेशान है वहीं शिक्षकों के ना आने से बच्चे परेशान है 

 

शिक्षकों की लापरवाही से वनांचल के बच्चों की पढ़ाई चौपट – समय पर नहीं पहुंच रहे शिक्षक, निलंबन की मांग….!!

 

बिलासपुर:—- जिले के कोटा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला घोबघट संकुल केंद्र छतौना में शिक्षकों की मनमानी लगातार सामने आ रही है। जब मीडिया की टीम विद्यालय पहुंची तो वहां के शिक्षक ( बेतूक ) बयान बाजी कर मीडिया की टीम को बाहर करने की कोशिश कर रहे थे जब मीडिया की टीम ने विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों से सवाल किया कि बच्चे क्यों विद्यालय खोलते हैं तो उनका कहना यह था कि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष के द्वारा विद्यालय खोला जाता है तो मीडिया की टीम ने उक्त शिक्षक से कहा कि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष का यही काम है कि वह विद्यालय खोले तो बात को घुमाते हुए शिक्षक ने कहा कि बच्चों के द्वारा विद्यालय का ताला खोला जाता है जब बच्चों की बात मीडिया की टीम ने कहीं क्या यह बात सही है तो इधर-उधर की बात करने लगे तो तत्काल मीडिया की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी से मोबाइल से बात की और वहां उपस्थित शिक्षकों के बर्ताव के बारे में बताया खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों से बात किया और उनसे कहा कि यह बात मीडिया वालों के सामने नहीं बोलनी चाहिए बल्कि यह बोलना चाहिए की पालक विद्यालय खोलते हैं

और उसकी कुछ आपस में हुई बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग सुन सकते हैं विद्यालय में समय पर शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कई बार बिना शिक्षक के ही बच्चे राष्ट्रगान करते नजर आते हैं। यह दृश्य अपने आप में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।


सरकार शिक्षा को लेकर सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए प्रयासरत है। बावजूद इसके कोटा , ब्लॉक के क्षेत्र में कई विद्यालयों में शिक्षक समय पर उपस्थिति नहीं दर्ज करा रहे हैं।
अधिकांश अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

मॉनिटरिंग के अभाव में बढ़ रही लापरवाही

वनांचल क्षेत्र होने के कारण उच्च अधिकारियों द्वारा यहां सही ढंग से मॉनीटरिंग नहीं की जाती। परिणामस्वरूप शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही बढ़ती जा रही है। शिक्षक तो नियमित वेतन प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों को उठाना पड़ता है, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही।

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

लापरवाह शिक्षकों की वजह से वनांचल क्षेत्र के बच्चों का शैक्षणिक विकास प्रभावित हो रहा है। इससे न केवल बच्चों का भविष्य दांव पर है, बल्कि उनमें यह गलत धारणा भी विकसित हो सकती है कि देर से आना या अनुपस्थित रहना स्वीकार्य है। आगे चलकर इसका नकारात्मक असर उनके कार्य-नैतिकता और रोजगार के अवसरों पर पड़ सकता है।

खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा और शिक्षकों के बीच मोबाइल पर जो संवाद हुआ है उसकी रिकॉर्डिंग समय न्यूज़ के पास सुरक्षित है खंड शिक्षा अधिकारी का कहना यह है कि मीडिया को यह बात नहीं बताना चाहिए कि बच्चे ताला खोलते हैं आप मीडिया को यह बोल दो की पालक आकर विद्यालय का ताला खोलते है अब आप समझदार हैं कि आगे हमको क्या नजारा देखने को मिलेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp