Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : कबीरधाम जिले के 11 परिवारों ने बढ़ाया प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना की ओर कदम

रायपुर:—-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने कबीरधाम जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है।

जिले के 11 परिवारों ने अपने घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर यह बता रहे हैं कि यह योजना केवल बिजली बिल बचत का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की जनआंदोलन जैसी पहल कम नही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में योजना का क्रियान्वयन तेज रफ्तार से हो रहा है।

अब तक जिले में 94 से अधिक हितग्राही वेंडर का चयन कर चुके हैं और कई को सब्सिडी राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। आने वाले महीनों में हजारों परिवार इस योजना से जुड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

कबीरधाम जिले से शुरू हुई ऊर्जा क्रांति की कहानी

कबीरधाम जिले के 11 परिवार जिन्होंने इस योजना को अपनाया है, उसमें योगेन्द्र सिंह कश्यप (राजमहल चौक, कवर्धा), नरेश कुमार चंद्रवंशी एवं रितेश कुमार चंद्रवंशी (दौजरी), सतीश कुमार धवलकर (मठपारा वार्ड-3),श्रीमती लीना तिवारी (मठपारा वार्ड-12), रोशन राम (नागर जवादन रोड), श्रीमती कुमारी देवी सोम (श्याम नगर), ओंकार साहू (रामनगर), श्रीमती सरोज बाई ठाकुर, श्रीमती माधुरी (कालिका नगर) इन परिवारों की छतों पर लगाए गए 1 से 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का उत्पादन कर रहे हैं।

कबीरधाम जिले से शुरू हुई ऊर्जा क्रांति की कहानी

इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली को सीएसपीडीसीएल ग्रिड में भेजकर वे भविष्य के बिलों में क्रेडिट का लाभ भी ले रहे हैं।

लाभार्थियों ने अपने-अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह योजना भविष्य के लिए सुखद है योगेन्द्र सिंह कश्यप ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, अब सोलर रूफटॉप लगने से बिजली बिल लगभग खत्म हो गया है। यह योजना हितग्राहियों के लिए राहत और बचत दोनों लेकर आई है। ग्राम दौजरी निवासी नरेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। अब हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन गए हैं। श्रीमती लीना तिवारी, मठपारा निवासी ने कहा कि सोलर से घर की जरूरतें तो पूरी हो ही रही है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने पर अगले बिल में भी लाभ मिल रहा है। श्री सतीश कुमार धवलकर ने कहा कि सूर्यघर योजना से घर रोशन हो गया है और खर्च भी घट गया है। हम चाहते हैं कि जिले के हर घर में यह सुविधा मिले।

सौर ऊर्जा अपनाने पर 1.08 लाख रूपए तक की सहायता
कबीरधाम जिले के अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष ने बताया कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम लगाने पर 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक की वित्तीय सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदकों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार
आज फोकस में

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव
आज फोकस में

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

ट्रैफिक वार्डनो को  वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण
आज फोकस में

ट्रैफिक वार्डनो को वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प
आज फोकस में

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा
आज फोकस में

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp