रायपुर,:–– रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा रायपुर में आयोजित जिला पुरस्कार समारोह 2024-25 में रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। क्लब अध्यक्ष (2024-25) रोटेरियन गुरमीत सिंह अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, निस्वार्थ सेवा, परिश्रम और समर्पण के लिए “प्लैटिनम प्रेसिडेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार रोटरी इंटरनेशनल की ओर से उस अध्यक्ष को प्रदान किया जाता है, जिसने अपने कार्यकाल में सेवा परियोजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व और क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। रोटेरियन गुरमीत सिंह अरोड़ा ने अपने नेतृत्वकाल में समाजोपयोगी परियोजनाओं के साथ क्लब की गतिविधियों को नई दिशा दी, जिससे न केवल क्लब बल्कि संपूर्ण जिला गौरवान्वित हुआ।
क्लब के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्लब की टीम भावना और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर क्लब की ओर से जिला गवर्नर रोटेरियन अखिल मिश्रा (2024-25) को हार्दिक धन्यवाद दिया गया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से क्लब को निरंतर नई ऊर्जा मिलती रही।
रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड ने कहा कि “छोटी-छोटी सराहनाएँ लंबे समय तक प्रेरणा देती हैं और समाज सेवा की राह में नई शक्ति प्रदान करती हैं।”









