Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : धान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह

रायपुर:—-छत्तीसगढ़ में इन दिनों हो रही असमय बारिश के फलस्वरूप धान की फसल में झुलसा, शीथ ब्लाइट रोग और कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने सामयिक सलाह दी है।


कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि मौसम अनुकूल न होने के कारण धान की फसल पर विभिन्न प्रकार के रोग और कीट प्रकोप देखने को मिल रहे हैं, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है। धान की फसल में झुलसा रोग के लक्षण पत्तियों पर नाव के आकार के धब्बों के रूप में दिखते हैं। इससे बचाव के लिए किसान ट्राईफ्लोक्सीस्ट्रोवीन, टेबुकोनाजोल, ट्राईसाइक्लाजोल एवं हेक्साकोनाजोल का छिड़काव करें।

धान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाहधान की फसलों में रोग व कीट प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दी सलाह
इसी प्रकार शीथ ब्लाइट रोग होने पर हैक्साकोनाजोल का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं जीवाणु जनित झुलसा रोग के प्रकोप पर खेत से अतिरिक्त पानी निकालकर 3-4 दिन तक खुला रखने एवं प्रति हेक्टेयर 25 किलो पोटाश डालने के साथ कासुगेमाइसीन, कॉपर ऑक्सीक्लोराइड, स्ट्रैप्टोसाइक्लिन या प्लान्टोमाइसिन का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। कीट नियंत्रण के लिए तनाछेदक कीट की निगरानी हेतु फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करें। भूरा फुदका कीट के प्रकोप की स्थिति में पाईमेट्राजीन एवं डिनोटेफेरोन का छिड़काव प्रभावी रहेगा।


कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर इन उपायों को अपनाकर धान की फसल को सुरक्षित रखें और बेहतर उत्पादन लें। गौरतलब इस खरीफ सीजन में प्रदेश इस में अच्छी बारिश हुई, जिससे अच्छी फसल की संभावना है। वर्तमान कुछ दिनों में प्रदेश में असमय बारिश से कीट प्रकोप व झुलसा रोग बढ़ गए है। बता दें कि खेतों में धान की फसल लहलहा रही है तथा कुछ जगहों पर धान फूटने की स्थिति में है।

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार
आज फोकस में

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव
आज फोकस में

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

ट्रैफिक वार्डनो को  वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण
आज फोकस में

ट्रैफिक वार्डनो को वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प
आज फोकस में

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा
आज फोकस में

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp