Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पटवारी रवि शुक्ल के रिश्वतखोरी और लापरवाही से किसान परेशान, तीन माह से भटक रहा कलेक्टर से की शिकायत आवेदक आनंद कुमार तंवर…? 

नंद कुमार यादव की रिपोर्ट

कोरबा :-  पोड़ी-उपरोड़ा तहसील के ग्राम रा नि मं. जटगा रावा हल्का 29 क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रवि शुक्ला की मनमानी रिश्वत लेना ,लापरवाही और मनमानी से क्षेत्र के किसान परेशान हैं।ग्राम केशलपुर निवासी आनंद कुमार तंवर, पिता विजेंद्र पाल सिंह ने कलेक्टर कोरबा को शिकायत पत्र देकर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आनंद तंवर ने बताया कि उनके भूमि खसरा बी-1 में डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होने की जानकारी पटवारी को दी गई थी, परंतु पिछले तीन माह से पटवारी केवल गोलमोल जवाब देकर उन्हें टालते रहे।

कई बार मिलने के समय और स्थान तय करने के बावजूद पटवारी स्वयं नहीं पहुंचे। तंवर ने आरोप लगाया है कि संबंधित पटवारी ने कार्य पूरा करने के बहाने ₹1000 नकद रिश्वत भी ली, लेकिन फिर भी काम नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि पटवारी रवि शुक्ला किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें दफ्तरों के चक्कर कटवाते हैं। जाति, आमदनी, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के लिए जब भी पटवारी की रिपोर्ट की आवश्यकता होती है, तो आम लोगों को उनसे मिलना मुश्किल हो जाता है। बिना “नजराने” के किसी का भी काम नहीं किया जाता। धान खरीदी सीजन के चलते किसान अपने जरूरी दस्तावेज नहीं बनवा पा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पटवारी रवि शुक्ला की कार्यप्रणाली की सूक्ष्म जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp